Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

नारायणपुर बाइक राइडर्स की भावभीनी श्रद्धांजलि : रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

Aaj Ki Dahaad News

Sat, Aug 15, 2026

तिरंगा यात्रा में शामिल होने निकली मुंबई की राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत, छत्तीसगढ़ के बाइक राइडर्स आज देंगे श्रद्धांजलि

जिला -नारायणपुर/केशकाल

12 अगस्त की सुबह रायपुर से नारायणपुर में आयोजित गृहमंत्री की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए 23 बाइक राइडर्स का दल रवाना हुआ था। सभी राइडर्स एक साथ यात्रा कर रहे थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि कुछ राइडर्स पीछे रह गए। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदिवली वेस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी युवती रिद्धि ठक्कर बाइक से पीछे चल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर की टक्कर उनकी बाइक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ नारायणपुर के बाइक राइडर्स देंगे श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर नारायणपुर बाइक राइडर्स ग्रुप के सदस्य रेस्ट हाउस से पूरी तैयारी के साथ केशकाल टाटामारी पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से बाइक राइडर्स एकत्रित होकर मुंबई की दिवंगत राइडर रिद्धि ठक्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राइडर्स का कहना है कि रिद्धि ठक्कर की असमय मौत ने पूरे बाइकिंग समुदाय को झकझोर दिया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से साथी राइडर्स उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को सम्मान देंगे।

Tags :

छत्तीसगढ़,नारायणपुर,बस्तर,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें