Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई

दो जगहों से 12 आरोपी गिरफ्तार

ताडोकुर में जंगली सूअर तो ब्रेहबेड़ा में भालू का हमला, दोनों घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

सुचना

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई : दो जगहों से 12 आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki Dahaad News

Mon, Oct 26, 2026

नयापारा और बखरूपारा में पुलिस की दबिश, ₹12,770 नगद सहित ₹2.82 लाख की संपत्ति जब्त

आज की दहाड़ न्यूज़

नारायणपुर- जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ नारायणपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹12,770 नगद, 11 मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तथा अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹2,82,770 आंका गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर और एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनीत दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

नयापारा में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा स्थित बांसशिल्प के बरामदे में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में ₹2,070 नगद, सात मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक सफेद बोरी और ताश की गड्डी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का मूल्य ₹2,32,070 बताया गया है। इस मामले में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बखरूपारा में 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दूसरी कार्रवाई 26 अक्टूबर को बखरूपारा स्थित मानसरोवर के पीछे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति स्ट्रीट लाइट की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,700 नगद, चार मोबाइल फोन, एक कंबल और ताश की तीन गड्डियां सहित अन्य सामग्री जब्त की। इस जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹50,700 आंका गया है। मामले में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

छत्तीसगढ़,नारायणपुर,बस्तर,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें