रावघाट : खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई
Aaj Ki Dahaad News
Mon, Oct 26, 2026
आज की दहाड़ न्यूज़
23 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने माइनिंग और ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद करने की जानकारी दी
रावघाट खदान क्षेत्र में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्टूबर से कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर बैठे हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि—BSP के उच्च अधिकारी ED और KCCL डायरेक्टर धरना स्थल पर पहुंचकर मांग एक झटके पूरा करने पर तभी होगा आंदोलन समाप्त करने पर विचार!
पेमेंट स्लिप कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने, नियुक्ति पत्र जारी करने, PF और माइंस अलाउंस ब्याज सहित देने तथा जोखिम भत्ता, सेफ्टी भत्ता, पेट्रोल भत्ता और धूल एवं कठिन कार्य भत्ता एवं अन्य सभी प्रकार भत्ते देने की मांग।
कल से माइनिंग और ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद करने जानकारी मिली
वहीं, कर्मचारियों ने रावघाट पुलिस और नारायणपुर पुलिस पर हड़ताल स्थगित कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
कर्मचारियों का सवाल—जब हमारी मांग BSP और KCCL प्रबंधन से है, तो प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी आंदोलन समाप्त करने के लिए दबाव क्यों बनाया जा रहा है?
कर्मचारियों ने साफ कहा—मांगों का समाधान होने तक आंदोलन रहेगा जारी।
अब बड़ा सवाल—कर्मचारियों की मांगों पर BSP और KCCL प्रबंधन कब लेगा फैसला?
Tags :
छत्तीसगढ़,नारायणपुर,बस्तर,
विज्ञापन
विज्ञापन