Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

प्रबंधन समिति का सम्मान : 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

Aaj Ki Dahaad News

Sat, Jul 25, 2026

50 प्रतिशत महिला अभिभावकों की सहभागिता, शिक्षा की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला नारायणपुर

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा, नारायणपुर में नवगठित शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 प्रतिशत महिला अभिभावकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू का सम्मान शिक्षिका विजयलक्ष्मी गुर्जर ने किया। प्रधान अध्यापक ब्रजेश्वरी रावटे ने शाला प्रबंधन समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के बेहतर संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना विद्यालय परिवार का मुख्य उद्देश्य है।

सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षाविद् श्रीमती एन.के. आज़ाद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

पूर्व अध्यक्ष सरस्वती उसेंडी ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए अभिभावकों से विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने तथा बच्चों की बेहतर शिक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया।

संकुल समन्वयक चन्द्रशेखर पाठक ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चेतमणी नंदी, संगीता ठाकुर, लखेश्वरी यादव, अमरबती यादव, हेमंत साहू, मोमिन ध्रुव सहित विद्यालय के समस्त अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

छत्तीसगढ़,बस्तर,नेशनल मार्ग, नारायणपुर,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें