Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

अधूरे निर्माण की पूरी कहानी : सालों से अधर में लटका आदेर का राशन दुकान

Aaj Ki Dahaad News

Mon, Feb 16, 2026

नारायणपुर- जिले के ओरछा ब्लॉक के पहुंचविहीन ग्राम पंचायतों के राशन दुकान का निर्माण वर्ष 2023-24 में ओरछा के नदीपारा में किया गया था। 15.10 लाख की कीमत से बनने वाले राशन दुकानों को शिफ्ट करना उस समय प्रशासन की मजबूरी थी,क्योंकि यदि किसी तरह इन राशन दुकानों का निर्माण ग्राम पंचायतों में करवा भी दिया जाता,तो वहां तक राशन से भरी ट्रकों का पहुंचना असंभव था। इन सभी राशन दुकानों का निर्माण अन्य सभी ग्राम पंचायतों द्वारा काफी तेजी से पूर्ण कर दिया गया,लेकिन इन राशन दुकानों से महज 20 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन ग्राम पंचायत आदेर का राशन दुकान अब तक अधूरा है।

नही चलेगा कोई बहाना

ग्राम पंचायत आदेर के राशन दुकान निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ओरछा को एजेंसी बनाया गया था।तत्कालीन पंचायत सचिव धनराज समरथ और सरपंच पति गुड्डू राम उसेंडी के द्वारा कार्य प्रारम्भ कर किसी तरह टॉप लेबल तक निर्माण पूर्ण किया गया,लेकिन छत ढलाई का कार्य प्रारंभ ही नहीं किया गया। अधूरे पड़े इस राशन दुकान पर निर्माण एजेंसी का कोई भी बहाना जायज नहीं है,क्योंकि न तो यह स्थल पहुंचविहीन है और न ही यहां निर्माण सामग्रियों को पहुंचाने में कोई कठिनाई।

इत्तेफाक है,लेकिन बार-बार ऐसा होता है

पंचायत सचिव धनराज समरथ की नियुक्ति जिन पंचायतों में हुई है,वहां भुगतान संबंधी या निर्माण संबंधी विवाद होता ही है। ये भी एक संयोग ही है,की उनके द्वारा प्रारंभ किए गए निर्माण कार्यों को कोई दूसरा पंचायत सचिव ही पूर्ण करता है। देखने में तो यह इत्तेफाक नजर आता है,लेकिन बार-बार एक ही सचिव के साथ यह होना कहीं ना कहीं उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

वसूली की कार्यवाही होगी-सीईओ

जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ लोकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमने कई बार मौखिक रूप से तत्कालीन सरपंच सुकाय उसेंडी और सचिव धनराज समरथ को भवन निर्माण पूर्ण करने कहा था,लेकिन वो दोनों टालमटोल कर रहे हैं। हमने एसडीएम को वसूली करने हेतु पत्र लिखा है। धारा 92 के तहत जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

छत्तीसगढ़,बस्तर,नारायणपुर, पंचायत, pmo, cmo, भ्रस्टाचार,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें