Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

खबर का असर : नियुक्ति के 20 दिन बाद हुआ जिलाध्यक्ष का स्वागत

Aaj Ki Dahaad News

Fri, Feb 20, 2026

सीनियर नेताओं की फटकार के बाद फूटे फटाके

नारायणपुर- 29 जनवरी को हुई युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के 20 दिन बाद आखिर नारायणपुर जिले के घोषित जिलाध्यक्ष परमानंद नाग ऊर्फ नानू के स्वागत में युवा मोर्चा के सदस्यों को नारे लगाने और फटाके फोड़ने पर मजबूर होना ही पड़ा। सूत्र बताते हैं,अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सीनियर नेताओं से फटकार मिली, जिसके बाद उन्होंने देर से ही सही पर अध्यक्ष का स्वागत करने का फैसला किया। दरअसल ये दहाड़ न्यूज की खबर का असर ही था,की युवा मोर्चा के नये जिलाध्यक्ष का स्वागत भी हुआ,फटाके भी फोड़े गए और जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। बता दें "नानू" नाम नारायणपुर जिले में बीते 7 वर्षों से काफी प्रचलन में रहने के चलते इन दिनों "नानू भैया जिंदाबाद" का नारा मिर्जापुर वेब सीरीज के "मुन्ना भैया जिंदाबाद" के नारे से कम भी सुनाई नहीं देता।

बहुत देर कर दी मेहरबाँ आते -आते

प्रायः देखा जाता है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब भी कोई नेता महत्वपूर्ण पद लेकर आता है,तो उनके स्वागत में पार्टी के कार्यकर्ता तुरंत ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा देते हैं, लेकिन परमानंद नाग ऊर्फ नानू भैया जिले के इतिहास में वो पहले ऐसे नेता होंगे, जिनकी नियुक्ति के 20 दिन बाद उनका स्वागत हुआ,जबकि वो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद न देश की राजधानी दिल्ली से लेकर लौटे हैं और न ही प्रदेश की राजधानी रायपुर से। उन्हें ये पद घर बैठे ही मिला है,तो ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है,कि शहर से महज 3 किमी की दूरी में रहने वाले जिलाध्यक्ष के स्वागत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों को 20 दिन का वक्त कैसे लग गया। मेले में लगे पोस्टरों के तर्ज पर अब नियुक्ति के 20 दिन बाद स्वागत में फूटने वाले फटाकों की गूंज ने बताया कि वो वरिष्ठ नेताओं की फटकार के बाद फूटने पर मजबूर हुये हैं।

Tags :

छत्तीसगढ़,बस्तर,नारायणपुर, राजनीति, बीजेपी,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें