Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

नक्सली खात्मे के दावे का स्वागत,लेकिन मजबूर आदिवासियों को जेल में रखना अन्यायपूर्ण- राजेश दीवान

सत्ता और संगठन आमने-सामने

जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

पाथवे निर्माण से पहले हो जलभराव की समस्या का निदान

नियुक्ति के 20 दिन बाद हुआ जिलाध्यक्ष का स्वागत

सुचना

नारायणपुर की निर्भया: मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या : नारायणपुर में इंसानियत शर्मसार, आरोपी ने कुल्हाड़ी से की जघन्य हत्या

Aaj Ki Dahaad News

Mon, Jan 5, 2026

आज की दहाड़ न्यूज

जिला नारायणपुर के थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम

ओरछाकुरुई से एक हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को दहला कर रख दिया है। ग्राम निवासी एक नाबालिग बालिका राधा (नाम परिवर्तित) दिनांक 31 दिसंबर 2025 से लापता थी, जिसका शव 04 जनवरी 2026 को गांव के समीप स्थित कोसरा खेत में ग्रामीणों द्वारा देखा गया।

शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल थाना सोनपुर को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

प्रारंभिक विवेचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान और अपराध का खुलासा:

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ग्राम गुनेर निवासी संजू कुमेटी के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से पूर्व परिचय का लाभ उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और तत्पश्चात धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से उसकी जघन्य हत्या कर दी।

आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रकरण में सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल:

घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी आक्रोश एवं भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों ने आरोपी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है।

पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक पुष्टि अनुसार:

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने हेतु मामले की जांच पूरी तरह पेशेवर, निष्पक्ष और वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है। विवेचना पूर्ण होने के उपरांत विधि अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण से संबंधित अन्य प्रामाणिक जानकारी समयानुसार साझा की जाएगी।

Tags :

छत्तीसगढ़

बस्तर,

नारायणपुर,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें