Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

केशकाल में “आज की दहाड़ न्यूज़” का विमोचन : विधायक नीलकंठ टेकाम ने दी शुभकामनाएं

Aaj Ki Dahaad News

Tue, Feb 17, 2026

केशकाल- केशकाल विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर साप्ताहिक प्रिंट समाचार पत्र “आज की दहाड़ न्यूज़” का विधिवत विमोचन किया गया।  केशकाल विधायक एवं पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने अखबार का लोकार्पण करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

“आज की दहाड़ न्यूज़” छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर (अबूझमाड़ क्षेत्र) से प्रकाशित होने वाला पहला साप्ताहिक प्रिंट अख़बार है, जिसे भारत सरकार के आरएनआई (PRGI No.- CTHIN/25/A5168) से विधिवत पंजीकरण एवं मान्यता प्राप्त है।विमोचन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और दूरस्थ क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुंचाने में स्थानीय समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अखबार क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।“आज की दहाड़ न्यूज़” की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की आवाज़ बताया। छत्तीसगढ़ के सभी संभाग एवं जिले व अबूझमाड़ जैसे सुदूर अंचल से प्रकाशित यह साप्ताहिक अखबार निश्चित रूप से जनसरोकारों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Tags :

छत्तीसगढ़,बस्तर,केशकाल,अखबार,विमोचन,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें