Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

बगावत : जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Aaj Ki Dahaad News

Mon, Mar 16, 2026

अहंकार पर भारी अविश्वास

नारायणपुर- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के एक साल बाद जिले में अविश्वास प्रस्ताव के बादल उमड़ते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के विरुद्ध अन्य जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन कलेक्टर को सौंपा है। सभी जनपद सदस्य वर्तमान अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के व्यवहार से काफी आहत नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है,कि अध्यक्ष बिना किसी से सलाह-मशविरा किये अपने मनमर्जी से काम करती है। इसलिए वो सभी अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से नया अध्यक्ष चुनना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये अविश्वास प्रस्ताव के घने बादल गरज-चमक के साथ बरसते हैं या वनमंत्री और स्थानीय विधायक महोदय के दबाव में आकर छट जाते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद पर भी खतरे की घंटी

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जनपद अध्यक्ष के खिलाफ आया ये अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल रुकने का नाम नहीं लेगा। अगली कड़ी में नारायणपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध भी जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव देखने को मिल सकता है। जिला पंचायत के अन्य सभी सदस्य वर्तमान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कार्यशैली से काफी नाराज बताए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है,कि अपने पद का धौंस दिखाकर ये दोनों जिले के किसी भी ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाकर सारे निर्माण कार्य स्वयं करने के साथ ही अपने खास लोगों को भी दिलवा रहे हैं।

निर्वाचन प्रमाण-पत्र कहीं ठेकेदारी का लाइसेंस तो नहीं

जिला-जनपद पंचायत के सदस्य क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं,जिनका मुख्य कार्य क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ना होता है। साथ ही क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यों को स्वीकृत करवाना होता है,लेकिन बीते कुछ वर्षों में जिला-जनपद के सदस्य जनप्रतिनिधि कम ठेकेदार ज्यादा नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा नारायणपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है।

18 की तिथि नियत- एसडीएम

नारायणपुर के अनुविभागीय अधिकारी अभयजीत मंडावी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जनपद सदस्यों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किए जाने के प्रयोजन से 18 मार्च पूर्वहान 11:00 बजे जनपद पंचायत नारायणपुर के सभा कक्ष में सम्मिलन की कार्यवाही नियत की गई है।

Tags :

छत्तीसगढ़, बस्तर, नारायणपुर, राजनीती

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें