Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

अबूझमाड़ मैराथन को लेकर तैयारी जोरों पर,रंगने लगी शहर की दीवारें : अबूझमाड़ मैराथन का प्रमोशन- वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता और पीस मार्च का आयोजन

Aaj Ki Dahaad News

Sun, Jan 18, 2026

आज की दहाड़ न्यूज नारायणपुर- जिले में जब भी अबूझमाड़ मैराथन का आयोजन किया जाता है,तब जिलेवासियों सहित देश के अलग-अलग राज्यों के धावकों में भी एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। वर्ष 2026 में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का ये पांचवा संस्करण है,जिसे लेकर इन दोनों तैयारियां जोरों पर है। 31 जनवरी को होने वाले इस मैराथन को लेकर 18 जनवरी को शहर के मुख्य मार्गो के दोनों ओर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों सहित पेंटर संघ और अन्य लोगों ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया। 18 जनवरी की सुबह 8:00 बजे पीस मार्च का आयोजन भी किया गया था,जिसमें जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक,स्कूल-कॉलेज का स्टाफ और छात्रों सहित जिले के निवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस पीस मार्च की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही की इस बार इसमें हथियार डालकर समर्पण करने वाले नक्सलियों ने इस शांति मार्च में हिस्सा लिया। जोरों पर चल रही यह तैयारी इस बात का प्रमाण है कि 31 जनवरी को होने वाला अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का यह पांचवा संस्करण बहुत ही भव्य होने वाला है।

Tags :

छत्तीसगढ़,नारायणपुर,अबूझमाड़ मैराथन 2026,sports, run for maad, pmo, cmo,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें