Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

₹910 प्रति टन भाड़े के बिना नया टेंडर अस्वीकार, काम ठप करने की चेतावनी

संरक्षकों पर गिरी गाज

अपील लंबित रहने तक चुनाव पर रोक, मनीष राठौर ही रहेंगे अध्यक्ष

ने की चुनाव की घोषणा - राठौर

खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई

सुचना

संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल : संरक्षकों पर गिरी गाज

Aaj Ki Dahaad News

Fri, Nov 20, 2026

संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल संरक्षकों पर गिरी गाज

नारायणपुर- पंजीयक सहायक पंजीयन फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग द्वारा 18 नवंबर को नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी अविनाश देवांगन को आदेश जारी कर लिखा कि अपील लंबित होते हुए संघ में चुनाव संभव नहीं है और अपील पर अंतिम निर्णय आने तक मनीष राठौर ही अध्यक्ष रहेंगे। इस आदेश के जारी होने के बाद भी संघ के संरक्षक राजेश दीवान,बृजमोहन देवांगन और निर्वाचन अधिकारी अविनाश देवांगन सहायक पंजीयक के आदेश को नकारते हुए चुनावी प्रक्रिया पर आगे बढ़ गए। इसके बाद वर्तमान पदाधिकारियों ने 19 नवंबर को संरक्षकों द्वारा पूर्व अध्यक्ष किशोर आर्य पूर्व सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता और पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश पिंचा को वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाने का प्रयास करने, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण हुए बिना जबरदस्ती चुनाव की अधिसूचना जारी करने,संघ की एकता व अखंडता प्रभावित करने के लिए अलग से बैठक बुलाकर गुटबाजी को बढ़ावा देने एवं संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हुए संघ की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं करने की लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष मनीष राठौर ने नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षकों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। जिसका अनुमोदन 5 दिसंबर को होने वाले आमसभा में किया जाएगा।

पद के लालच में कर रहे प्राधिकारी के आदेश की अवहेलना-अध्यक्ष

नारायणपुर मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष मनीष राठौर ने कहा कि अपने पसंदीदा व्यक्ति को कुर्सी में बिठाने के लिए संरक्षकों द्वारा सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग के आदेश की अवमानना की जा रही है। सहायक पंजीयक ने ही नारायणपुर मालक परिवहन संघ को पंजीयन क्रमांक 1753 जारी किया है और संघ से संबंधित हर प्रकार के विवाद का निर्णय फर्म एवं सोसाइटी द्वारा ही किया जाता है। संरक्षकों के संघ विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए हमने उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। जल्द ही नए संरक्षकों के नाम की घोषणा की जायेगी।

Tags :

छत्तीसगढ़,नारायणपुर,बस्तर,मालक परिवहन संघ, जिला प्रशासन, फर्म सोसायटी,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें