Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

ताइक्वांडो 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : जिला नारायणपुर में ताइक्वांडो बेल्ट एग्जाम सम्पन्न,

Aaj Ki Dahaad News

Sun, May 17, 2026

जिला नारायणपुर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का बेल्ट एग्जाम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एमेच्योर ताइक्वांडो के टेक्निकल हेड मास्टर संतोष निर्मलकर द्वारा लगभग 70 खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट लिया गया। खिलाड़ियों ने प्रैक्टिकल एवं रिटन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

कोच आर. बलराम पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 वर्षों से जिला नारायणपुर में मार्शल आर्ट की नियमित ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान अबूझमाड़ क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अब तक 652 मेडल जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में नारायणपुर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि विश्वदीप्ति स्कूल के प्राचार्य जोमोन टी.डी. के सहयोग से मार्शल आर्ट अकादमी को नया मुकाम मिला है, जिसके कारण जिले के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वदीप्ति स्कूल के प्राचार्य जोमोन टी.डी. एवं पालकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

छत्तीसगढ़

नारायणपुर, स्पोर्ट,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें