Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पत्रकार-उपसरपंच के वायरल ऑडियो का सच उजागर करने कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिद्धि ठक्कर की याद में जुटेगा बाइकिंग परिवार

आखिर किसके संरक्षण में दबाए जा रहे हैं शासन जिला प्रशासन के आदेश?" — अमित भद्र

सुचना

महेंद्र सिंह : पूरी दुनिया मे भारतीय कुश्ती का परचम सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फहराया

नंदिनी नगर महाविद्यालय के ऐतिहासिक प्रागंण में 3 दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती का हुआ भव्य धमाकेदार शुभारंभ

अयोध्या। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत आज गोण्डा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय के ऐतिहासिक प्रागंण में 3 दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती का भव्य धमाकेदार शुभारंभ किया गया। 3 दिन तक चलने वाले इस कुश्ती चैंपियनशिप में देश भर की 29 टीमों ने प्रतिभाग किया है। अलग-अलग भार वर्ग के 1200 खिलाड़ी नंदिनी नगर स्टेडियम के कुश्ती मैट पर दमखम दिखाएंगे। महिला और पुरुष सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आज उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने उद्घाटन  खिलाड़ियों से हाथ मिलवा कर विधिवत शुरुआत की। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामना दी। 3 दिन तक चलने वाले इस चैंपियनशिप का 13 नवंबर को फाइनल मैच होगा। उसमें अलग अलग भर वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 

श्री महेंद्र सिंह ने सांसद बृजभूषण सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब से राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने हैं तब से कुश्ती विश्व लेवल पर उभर कर आई है और देश के खिलाड़ियों ने कुश्ती में कई मेडल जीते है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया और कहा की अखिलेश की सोच जिन्ना से ऊपर नहीं उठ पाई है। अखिलेश सरकार में पूरे प्रदेश में दंगे  हुए हैं। जलशक्ति मंत्री ने कहा की देश और प्रदेश की जनता इनको पहचान गई है। वहीं योगी के मंत्री महेंद्र सिंह ने दावा किया की 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। योगी सरकार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही है। गाँव गाँव मे स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। पूरी दुनिया मे कुश्ती परचम फहरा रही है।सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सभी का स्वागत किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कुश्ती संघ का एसोसिएट उपाध्यक्ष भी बना दिया। गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व करण भूषण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आने वाले सभी अतिथियों के स्वागत भोजन व ठहरने के लिए पूरा नन्दनी नगर महाविद्यालय परिवार तन्मयता से लगा हुआ है। इस अवसर पर सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में गणमान्य व्यक्तियों नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें