कुकड़ाझोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.16 लाख नगद व 11 वाहन जप्त
नारायणपुर -जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुकड़ाझोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,16,300 नगद, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 मई 2026 को थाना कुकड़ाझोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरण्ड करमरी मुख्य मार्ग के समीप जंगल मैदान में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. मुकेश उर्फ बिट्टू गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव चौक नारायणपुर।
2. प्रफुल बड़रिया पिता स्व. सुरेश बड़रिया उम्र 47 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
3. विष्णु नंदी पिता स्व. खगेन्द्र नंदी उम्र 42 वर्ष निवासी बरबसपुरा नारायणपुर।
4. ऋषिकेश जायसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल उम्र 49 वर्ष निवासी गढ़बंगाल नारायणपुर।
5. गणेश शील पिता गोपाल शील उम्र 27 वर्ष निवासी डी.एन.के. कॉलोनी नारायणपुर।
6. यश कुमार जैन पिता गौतम जैन उम्र 28 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
7. नरेंद्र कुलदीप पिता स्व. मनसा राम कुलदीप उम्र 60 वर्ष निवासी हर्राकोटी नारायणपुर।
8. चमन कौड़ो पिता विजय कौड़ो उम्र 28 वर्ष निवासी सुलेंगा नारायणपुर।
9. दीपक कतलाम पिता लक्ष्मण कतलाम उम्र 27 वर्ष निवासी एस.पी.ओ बंगला पारा नारायणपुर।
जप्त सामग्री
नगदी रकम – ₹1,16,300
52 पत्ती ताश – 04 गड्डी
प्लास्टिक तिरपाल – 03 नग
दो पहिया मोटरसाइकिल – 09 नग
होंडा एक्टिवा – 02 नग
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई साइबर सेल नारायणपुर एवं थाना कुकड़ाझोर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा।
Tags :
छत्तीसगढ़, बस्तर, नारायणपुर, जुआ, सट्टा,
विज्ञापन
विज्ञापन